Share this News

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संदर्भ में हेल्पलाईन 2024 का 22 फरवरी से 22 मार्च तक संचालन किया जा रहा है। हेल्पलाईन में कल रसायन शास्त्र विषय की विशेषज्ञ कादम्बिनी पटले ने रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा की तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। मनोवैज्ञानिक के रूप में उपस्थित डॉ. वर्षा वरवंडकर द्वारा तनाव संबंधी समस्याआंे का निराकरण किया गया।
चार दिनों में हेल्पलाइन पर प्राप्त 344 फोन कॉल का निराकरण किया जा चुका है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 पर आज 136 फोन काल प्राप्त हुए। इसी प्रकार 22 फरवरी को 61, 23 फरवरी को 77 और 24 फरवरी को 70 फोन कॉल प्राप्त हुए, जिनका निराकरण विषय-विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर +91-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
