Share this News

रजकम्मा (पाली)26 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा मदनपुर में नीलेश यदु के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता एवं सत्यनारायण ध्रुव पूर्व सरपंच के विशिष्ट आतिथ्य में विदाई समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।सर्वप्रथम प्राचार्य राजीव जोगी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने वरिष्ठ छात्रों को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सुंदर आयोजन के लिए जूनियर छात्रों को धन्यवाद दिया।

अपने उदबोधन में परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का टिप्स देते हुए अनुशासित रहने की सीख दी।मुख्य अतिथि के आसंदी से नीलेश यदु ने परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया।विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण ध्रुव ने बिदाई के इस पल को भावी जीवन के लिए आवश्यक बताया।सी ए सी जीवन सिंह मरकाम ने निरंतर प्रयास के लिए कहा।

श्री मती कुमुदिनी राम ने विद्यालय के खट्टे मीठे अनुभव को साझा करते हुए अच्छाई के मार्ग में निरंतर बढ़ने की सीख दी।कामिनी,रिंकी और मोनिका ने सुंदर स्वर में सरस्वती वंदना का गायन किया।सिमरन और मोनिका ने स्वागत नृत्य कर सबका मन मोह लिया।

रिंकी ,गुंजा, कुमकुम, ऋतु, दीपांजलि,निशा ने अपने सीनियर्स के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।योगिता महंत ने विदाई गीत गाकर सबको विभोर कर दिया।मोनिका,मितेश और कामिनी ने भाषण प्रस्तुत किया।सीनियर्स की ओर से नीरज और नम्रता ने जूनियर विद्यार्थियों को भावी जीवन की सीख देते हुए विद्यालय में अनुशासित रहने को कहा।

तत्पश्चात वरिष्ठ छात्रों ने विद्यालय के लिए उपहार भेट किया।कनिष्ठ छात्रों ने सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन सिमरन और प्रशांत अहीर ने किया।कार्यक्रम में पुष्पक साहू, कल्पना कुजुर,अर्चना किंडो,अनिल जगत, भोला अहीर,विक्रम कश्यप, चांदनी कंवर सहित विद्यालयीनस्टाफ मौजूद थे।
