Share this News

कोरबा पाली/ 24 फरवरी 2024(KRB24NEWS):

कोयला खान परिसर के अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर कोयला चोरी की दिन प्रतिदिन की गतिविधियों पर रोक लगाने एवं नियंत्रण हेतु सराईपाली प्रबंधन ने गत दिनों खदान के आस पास के विभिन्न ग्रामों बुडबुड, राहाडीह, केराझरिया, डुकूपथरा, सराईपाली के सरपंच ,पाली थाना के अधिकारी एवं त्रिपुरा राइफ़ल के प्रभारी के साथ उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बैठक रखी ।

जिसमें खदान परिक्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश एवं ग्रामीणों द्वारा कोयला चोरी को रोकने व दीपका खदान में दिनांक २२.०२.२४ को हुए अप्रिय घटना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई. सराईपाली परियोजना के खनन परिक्षेत्र के अंदर ग्रामीणों द्वारा अनिधिकृत रूप से प्रवेश कर ग्रामीणों के द्वारा कोयला चोरी किया जाता है ।

जिस कारण से राष्ट्र की संपत्ति की हानि एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। जिसमें ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए विभिन्न बातो पर आसपास के जनप्रतिनियो से चर्चा की गई।ताकि आसपास के ग्रामीणों के साथ कोई अप्रिय घटना ना हो उन्हे अनहोनी से बचाया जा सके। इस बैठक में सरपंच गण कीर्ति सिंह ,राजकुमार , रामरतन श्याम , सत्य नारायण पैकरा, त्रिपुरा राईफल्स के प्रतिनिधिएवं सराईंपाली खदान के एस.एस चौहान ,उपक्षेत्रीय प्रबंधक/महाप्रबंधक, आर. एन. पाढ़ी खान प्रबंधक, डी. के. शुक्ला खान सुरक्षा अधिकारी, अमित विस्वास – वरि. अधिकारी (खनन), रमेश कुमार दुबे – प्रबंधक (कार्मिक),हर्षल राजेंद्र श्रीवास उप प्रबंधक (खनन) एवं खदान के सुरक्षा प्रभारी आदि उपस्थित रहे।