Share this News
नई दिल्ली 15 अगस्त ( KRB24NEWS ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वाजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देश की बेटियों को सलाम करते हुए उनके लिए जल्द ही बड़ा फैलसा लेने का ऐलान किया है। लाल किले से अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर सरकार समीक्षा कर रही है।
इसके लिए एक कमेटी का गठन किया है। जो यह समीक्षा कर रही है कि लड़कियों की शादी की उम्र क्या होगी। रिपोर्ट आते ही बेटियों की शादी की उम्र को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने जनधन खात में राशि जमा करने की भी जानकारी दी।
पीएम मोदी ने बताया कि कोरोना संकटकाल के दौरान सरकार ने लगभग 30 हजार करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में जमा किए हैं। कहा कि देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। वहीं कोरोना काल में अप्रैल-मई-जून महीनों में महिलाओं के खाते में करीब 30 हजार करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में जमा किए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिला शक्ति को जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सैलरी के साथ 6 महीने की छुट्टी देने के फैसले की बात हो, हमारी देश की महिलाएं जो तीन तलाक के कारण पीड़ित रहती थीं, ऐसे महिलाओं को आजादी दिलाने का काम हो, सरकार ने इसपर काम किया। गरीब बेटियों के स्वास्थ्य की चिंता भी हमारी सरकार लगातार कर रही है।
