Share this News

पाली /18 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के पाली ब्लॉक के लिए ताम्रेश्वर प्रसाद उपाध्याय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस आशय की घोषणा करते हुए कमल वर्मा, प्रांताध्यक्ष छ. ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, रायपुर (छ.ग.) ने संगठन के कार्य विस्तार को ध्यान में रखते हुए श्री उपाध्याय को पाली ब्लॉक अध्यक्ष घोषित बनाते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप ब्लॉक इकाई का संचालन, जिला एवं प्रांतीय कमेटी के सभी साथियों के साथ समन्वय से होगा। ब्लॉक अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए मार्गदर्शन लेकर एसोसिएशन के विस्तार को आगे बढ़ाने की बात कही और कर्मचारी हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया.

