Share this News

रजकम्मा (पाली)18 फरवरी 2024(KRB24NEWS):

महिला शक्ति सेवा संस्था के शाखा कार्यालय में संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष श्री परस दास महंत ,महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती तीज बाई महंत के द्वारा मदनपुर रजकम्मा के विधवा माताओं को पेंशन वितरण किया गया । इस अवसर पर महिला शक्ति सेवा संस्था के ब्लॉक शहर प्रमुख श्रीमती धनकुंवर कंवर ,कुटेलामुड़ा के ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रकाश दास महंत, रुख्मी डोंगरे ग्राम अध्यक्षा मदनपुर रजकम्मा, गनी खैरवार ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष मदनपुर रजकम्मा,गीता खांड़े ग्राम अध्यक्ष , अनुजा महिलांगे ग्राम उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत मांगामार , प्रतिमा कंवर ग्राम अध्यक्षग्राम पंचायत डोड़की , राजेश्वरी ग्राम अध्यक्ष, खुशबू केवर्त ग्राम उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत ईरफ, मनमोहन दास महंत ग्राम उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत तिवरता , लक्ष्मण केवर्त ग्राम उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत चैतमा, महिला शक्ति सेवा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

महिला शक्ति सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुलाब जायसवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अनिता जी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में विधवा माताओं, तलाकशुदा महिलाओं को, किन्नर एवं विकलांग लोगों को लिए छः योजनाए चलाई जा रही है, जिसमें से 4 योजना समूचे भारतवर्ष में सुचारु रूप से चल रही है छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भी योजनाएं का क्रियान्वयन हो रहा है। महिला शक्ति सेवा संस्था विधवा माताओं के साथ साथ देश के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार देने का कार्य कर रही है।