Share this News

कोरबा पाली / 17 फरवरी 2024(KRB24NEWS):

वन परिक्षेत्र कार्यालय पाली के हाईटेक नर्सरी, प्रांगण में वर्ष 2024 में तेंदुपत्ता संग्रहण प्रक्रिया के तहत तेंदुपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।यह आयोजन पाली, चैतमा जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, कटघोरा के तात्वधान में किया गया ।

इसी तारतम्य में तेदु पत्ता सीजन प्रारंभ के पुर्व शाखकर्तन का कार्य किया जाता है। जिसपर शाख कर्तन कार्य का प्रशिक्षण रखा गया था जिसमे अच्छे गुणवत्तायुक्त तेदु पत्त संग्रहण हो इसलिए समय पर शाख कर्तन करना आवश्यक है ताकि अच्छा पत्ता संग्रहण होगा और पत्ता अच्छे दर पर विक्रय होगा और संग्रहाक को ज्यादा बोनस मिलेगा इसके लिए वनोपज की सुरक्षा अग्नि से बचाव के सुझाव उपस्थित जनप्रतिनिधि ने दिए साथ ही लघुवनोपज की बीमा योजना की जानकारी दिया गया।इस वर्ष 2024 में एक साथ समूह में एक नियत समय पर तेंदूपत्ता शाख कर्तन करने की सही प्रक्रिया समझाई गई तथा समय पर सही शाख कर्तन से कैसे अच्छी गुणवत्ता के पत्ते प्राप्त कर सकते है बताएं गए।उपस्थित फड़मुंशियो संग्रहको ने संग्रहण के दौरान प्राप्त होने वाले पारिश्रमिक मेहनताना एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के संबंध में भी अवगत कराया ।

एसडीओ पाली चंद्रकांत टिकरिया ने संबोधित किया तथा संग्रहको को तेंदुपत्ता संग्रहन का और उससे होने वाले लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन डिप्टी एमडी कटघोरा अश्विन कुमार मिश्रा, द्वारा किया गया। इस पर अवसर पर अध्यक्ष श्रीमति संतोषी बाई जिला लघुवनोपज सघ कटघोरा श्रीमति श्यामा पांडेय सभापति स्थाई वन समिति जनपद पंचायत पाली उपाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्यक्ष जिला लघु वनोपज सघ कटघोरा. संचालक मडल सदस्य ,फडमुशी फडप्रभारी समिति के अध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी सभी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी वनपाल वनरक्षक आदि उपस्थित रहे।