Share this News

कोरबा पाली 15 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
छ. ग. शासन के आदेशानुसार आज दिनांक 14.2.2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में बसंत पंचमी उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय में कक्षा 12 वी के छात्र-छात्राओं द्वारा भेंट की गई माँ सरस्वतीजी की प्रतिमा का पूजन एवं स्थापना पंडित शुभम दुबे जी के मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय में पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया और मातृ-पितृ दिवस मनाया गया ।

जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने पालकों एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का गुलाल /तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हाई स्कूल के छात्राओं द्वारा अपनी शिक्षिका कु. सोनाली डाहरे के साथ मिलकर फूलों से आकर्षक रंगोली भी बनाई गई ।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री मनोज सराफ जी ने कहा कि मां सरस्वती विद्या दायिनी है, प्रत्येक विद्यार्थी को उनकी उपासना करनी चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय में डॉ स्वाति सिंह तिर्की व्याख्याता, श्रीमती लीला अनंत व्याख्याता, श्री मयंक मोहन शर्मा व्याख्याता ,सुश्री साधना वर्मा व्याख्याता, श्रीमती संगम गोस्वामी व्याख्याता, श्री भूपेंद्र सिंह कवर व्याख्याता, श्री प्रखर पांडे व्याख्याता एवं सभी शिक्षक शिक्षिका व सभी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
