Share this News

कोरबा पाली 12 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम निरतु में दुर्गा पूजा एवं मां शाकंभरी पूजा उत्सव मनाया गया सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया गया तत्पश्चात पटेल समाज सामुदायिक भवन निरतु में पहुंचा फिर मां शाकंभरी पूजा आरती किया गया।

उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और 10वीं 12वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष सुरित राम पटेल के द्वारा बताया गया कि शाकंभरी माता को देवी दुर्गा का ही स्वरूप बताया गया है। ‘श्री दुर्गासप्तशती के एकादश अध्याय और ‘अथ मूर्तिरहस्यम देवी की छह देवियां नंदा, रक्तदंतिका, शाकंभरी, दुर्गा, भीमा और भ्रामरी हैं।

एक कथा के अनुसार एक समय पृथ्वी पर सौ वर्षों तक वर्षा नहीं हुई, तब मनुष्यों को कष्ट उठाते देख मुनियों ने देवी मां से प्रार्थना की, तब मां शाकंभरी के रूप में माता ने अपने शरीर से उत्पन्न हुए शाकों के द्वारा ही संसार का भरण-पोषण किया था शाकंभरी, देवी दुर्गा का ही अवतार है। मां दुर्गा के इस अवतार का विस्तृत वर्णन देवी पुराण में मिलता है। माना जाता है देवी शाकंभरी शाक सब्जियों और वनस्पतियों की देवी है।

इस अवसर पर दलहा राज अध्यक्ष राजकुमार पटेल उपाध्यक्ष मुरली मनोहर पटेल जिला मीडिया प्रभारी श्री संतराम पटेल कोसाअध्यक्ष रामखीलावन पटेल संरक्षक श्री गेंदराम पटेल एवं नंदलाल पटेल नीरतु सरपंच मुरली मनोहर कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संगठन का विशेष योगदान रहा इत्यादि पटेल समाज के प्रमुख जन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
