Share this News

कोरबा पाली 11 फरवरी 2024(KRB24NEWS):

अयोध्या में भगवान श्री राम और भव्य मन्दिर के दर्शन के लिए पाली क्षेत्र के तीर्थयात्रियों का जत्था आज शिव मन्दिर पाली से विधिवत पूजा अर्चना के साथ रवाना हुआ. शिव मन्दिर में पूजा पाठ के बाद दर्शनार्थियों का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं शिव चौहान,ज्ञान सिंह राजपाल, मंगल छाबड़ा, भैया लाल जायसवाल,संतोष श्रीवास आदि अन्य ने जहाँ तिलक लगाया,माला पहनाया और मुँह मीठा कराकर उन्हें सुखद, मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी,

वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,नपं पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल,विशाल मोटवानी,राम नारायण पटेल, पुष्पक सिंह, आदि ने भगवा गमछा भेंटकर, पुष्प वर्षा के साथ तीर्थयात्रियों को आरामदायक, मंगलमय, सुखमय यात्रा की कामना करते हुए अभिनन्दन किया.

यात्रा को लेकर यात्रियों मे खासा उत्साह देखा गया और जै श्री राम के जयघोष के साथ यात्रा रवाना हुई. अयोध्या में राम मंदिर के नवनिर्माण के बाद पाली क्षेत्र से लगभग 50 तीर्थ यात्राओं का यह पहला जत्था है ,

जो निजी बस से अपने खर्चे पर बनारस ,गोरखपुर ,अयोध्या और पशुपतिनाथ के दर्शन पूजन कर 18 फरवरी को वापस लौटेंगे.