Share this News

कोरबा पाली 10 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
नगर पंचायत पाली में फ्लड लाइट प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है. जिसका औपचारिक उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश सिंह ठाकुर, पार्षद रोहित प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर कृष्ण कुमार डिक्सेना, विभूति कश्यप, विशाल मोटवानी, गोलू गुप्ता, सनी चंदवानी, निलेश भावनानी, यादवेंद्र, विनोद शर्मा ,मयंक, समीम पटेल,आदिल खान,भरत,दिलेश आदि अन्य भी उपस्थित रहे अतिथियों ने पाली में पहली बार हो रहे इस वृहत आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से नगर का नाम गौरवान्वित होगा.इस स्पर्धा के विजेता को प्रथम इनाम 41000 नगद, उपविजेता को द्वितीय इनाम ₹21000 नगद और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11000 रुपए नगद मिलेगा. मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 4100 रुपये और मैन ऑफ द मैच (फाइनल) को 2100 रुपए नकद के अलावा अन्य व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे. यह प्रतियोगिता नया बस स्टैंड के पानी टंकी के समीप मैदान में हो रहा है.
