Share this News

कोरबा पाली 9 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय द्वारा रोटरी क्लब द्वारा आयोजित हमर गाँव हमर छतीसगढ़ मेले का सह प्रायोजक है ।मेले का आयोजन घंटाघर ओपन थियेटर में किया जा रहा है । इस मेले में स्टेट बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जान तक पहुँचाने के लिए विशेष स्टाल की व्यवस्था की गई है. जिसमे बैंक के अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।बैंक के स्टाल में होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, मुद्रा लोन, एसएमई लोन, फ़ास्टैग, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं आवेदकों से आवेदन भी लिया जाएगा.आपका बैंक आपके पास की तर्ज़ पर इस विशेष स्टाल की व्यस्था कि गई है. बैंक की योजनों का लाभ लेने के लिए आम जन से अपील किया गया है ।
