Share this News

रायपुर : हाईवा की ठोकर से बाइक चालक की मौत हो गई। मामला अभनपुर थाने का है। जानकारी के मुताबिक खुशीराम पटेल अपने साथी कुलेश यादव के साथ प्लेटिना बाइक CG 05 E 0802 से काम करने गांव से नायकबांधा जा रहा था। कठिया मोड ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे। राजिम तरफ से आ रही हाईवा क्रमांक CG 04 PB 1684 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
जिससे बाइक प्लेटिना क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में खुशीराम पटेल के सिर, शरीर में गंभीर चोंट आने से मृत्यु हो गई है। वही पीछे बैठे कुलेश यादव को चोंटे आई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
