Share this News

कोरबा पाली /5 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
नगर पंचायत पाली में पाली डायग्नोस्टिक सेंटर (पैथोलॉजी लैब) का आज शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रशांत मिश्रा सांसद प्रतिनिधि, तनवीर अहमद सचिव कांग्रेस कमेटी, गणराज सिंह जिला पंचायत सदस्य,

रोशन सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष भाजपा पाली, दुष्यंत शर्मा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदीबाजार,दिलीप पटेल भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष आदि अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही.इस पैथोलॉजी लैब में ब्लड और यूरिन के विभिन्न प्रकार की जांच अत्याधुनिक मशीनों से किया जाएगा.
