Share this News

कटघोरा 3 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल जहाँ 10th तक CBSE की मान्यता थी अब उसमें एक कड़ी और जुड़ गया है नगर में शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि निःसंदेह विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा से जोड़ेगी। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशुतोष अग्रवाल जी , विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर जी ने और त्रिलोकी पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों ने सभी अभिभावकों एवं नगर वासियों को बधाई दिया और 2024-25 में 11th कक्षा में प्रतिभावान बच्चों को प्रवेश लेने के लिए आह्वान किया।
