Share this News

कोरबा पाली 2 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
विनायक हॉस्पिटल पाली के चिकित्सकों ने पेट दर्द से परेशान एक बुजुर्ग महिला के पेट की सफल सर्जरी करके पेट से 6.5 किलो का ट्यूमर निकालकर परेशानी से राहत दिलाई. बिलासपुर जिले की उमरिया (दादर) ग्राम की निवासी बूंद कुंवर पति श्याम सिंह [उम्र 70 वर्ष] विगत एक साल से पेट दर्द से परेशान थी और उसने कई अलग-अलग चिकित्सालय सहित बैगा गुनिया से भी जांच परीक्षण उपरांत उपचार कराया,

किंतु उसको राहत नहीं मिल रही थी. इसी कड़ी में विनायक हॉस्पिटल में संपर्क किया. जहां विभिन्न जांच के उपरांत पेट में गोला ट्यूमर होने के बाद डॉक्टरों ने बताई और ऑपरेशन करने की सलाह दी. पाली जैसी जगह पर ऑपरेशन कराने से डर रही महिला को चिकित्सकों ने भरोसा दिलाया और ऑपरेशन के बाद अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है.

गत दिनों महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट में 6.5 किलो का गोला (ट्यूमर) निकाला गया। हॉस्पिटल के चिकित्सक सर्जन डॉ बृजेश पटेल ने बताया कि पेट के ट्यूमर का इलाज ऑपरेशन ही है. बुजुर्ग होने के कारण महिला के ऑपरेशन में रिस्क था, लेकिन परिजनों के विश्वास और डॉक्टरो की मेहनत ने इसे सफल कर दिखाया. अब महिला पूरी तरह स्वस्थ्य सुरक्षित है. परिजनों ने अस्पताल के प्रति आभार जताया है. डॉ बृजेश पटेल,डॉ जे ऐस पोर्ते, डॉ दिलीप यादव तथा समस्त स्टाफ के प्रयास से शल्य चिकित्सा के जरिए कई अन्य ऑपरेशन भी अस्पताल में सफलतापूर्वक किया जाता है. विनायक हॉस्पिटल के संचालक रोहित साहू, डॉ आदित्य साहू ने बताया कि इस अस्पताल में शासन की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मरीज को प्राप्त हो रहा है और न्यूनतम दर में बेहतरीन इलाज के लिए अस्पताल प्रतिबद्ध है.
