Share this News

सुकमा, छत्तीसगढ़ 12 अगस्त ( KRB24NEWS ) : सुकमा के जगरगुंडा के जंगल इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर हो गए हैं। मौके से 4 हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी शलभ सिन्हा के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया गया।

नक्सलियों की मांद में घुसकर माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। बताया जा रहा है जवान पूरी तैयारी के साथ नक्सलियों के इलाकों में दाखिल हुए थे।

डीआरजी के जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है फोर्स ने जहां दबिश दी वहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद थे।