Share this News

रजकम्मा (पाली)30 जनवरी 2024(KRB24NEWS):
आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा विद्यालय प्रांगण में प्रातः 11 बजे 2 मिनट मौन धारण कर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जाबाजो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।व्याख्याता विनोद जायसवाल ने मौन सभा के पूर्व देश के सेनानियों के महान कार्य के लिए उन्हें याद किया।कुमुदिनी राम ने देशभक्तों की तस्वीर दिखाकर उन्हें पहचानकर नाम बताने को कहा।

राष्ट्र भक्त शहीदों के प्रति छात्रों की जिज्ञासाओ को शांत करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख किया गया।तत्पश्चात 1 मिनिट में ज्यादा से ज्यादा शहीदों के नाम लेखन और चित्रकला के माध्यम से इस दिवस की रोचकता को द्विगुणित किया गया।कार्यक्रम में भोला अहीर,शाला नायक प्रियांशु खांडे,प्रशांत अहीर,जया यादव,रागिनी महंत,सिमरन सागर,भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
