Share this News

रजकम्मा (पाली)27 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

शासकीय आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा एवं उनके अधीनस्थ सभी संस्थाओं में ध्वजारोहण के उपरांत ग्राम पंचायत का सामूहिक ध्वजारोहण प्राथमिक शाला रजकम्मा प्रांगण में जनपद सदस्य नीलेश यदु,भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा अहीर,सरपंच गौरमती ध्रुव एवं प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम वीर शहीदों के तस्वीरों पर धूप दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कृष्णा यदु,नीलेश यदु और गौरमती ध्रुव ने समस्त छात्र-छात्राओं, उपस्थित ग्रामीणजनों और स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत बैज और पुष्प गुच्छ से किया गया।

माध्यमिक शाला की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथि देवो भवः परंपरा का निर्वहन किया।प्राथमिक शाला रजकम्मा,कन्या आश्रम रजकम्मा,प्राथमिक शाला चिताघुटरी, माध्यमिक शाला रजकम्मा के नन्हे मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कर्मा,सुवा और देशभक्ति गीतो पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।सेजस रजकम्मा की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी नृत्य के उपरांत समसामयिक राम प्राण प्रतिष्ठा पर राम ,लक्ष्मण और सीता की जीवंत झांकी के साथ सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।

हाई स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थी विक्रम अहीर और चाँदनी को एस ई सी एल से चेक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होने के उपरांत पंचायत स्तर पर सम्मान किया गया।मंच से विक्रम अहीर ने चेक से प्राप्त राशि मे से नगद 3000/-रुपये को विद्यालय विकास के लिए प्रभारी प्राचार्य को सौपा,उनके सहृदयता की ग्रामवासियों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल एवं रवि चंद्रा ने और आभार पूर्व सरपंच सत्यनारायण ध्रुव ने व्यक्त किया। अतिथियों,गणमान्य नागरिकों और स्टाफ की तरफ से सभी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिया गया,ग्राम पंचायत की तरफ से उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ को सम्मान स्वरूप श्रीफल और पेन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच सुमित्रा धीरहे, हेमलाल यदु, रितु शर्मा,रमेश अहीर,गंगा प्रसाद,शिवनारायण, कुमुदिनी राम,कल्पना कुजुर,कमलेश्वरी साहू,कुर्रे मेम, अर्चना किंडो,प्रभा लकरा, योगिता चौहान,नीता खांडे, किरण मरकाम,संतोष वर्मा,मनोरमा रात्रे,लोकेश्वरी वैष्णव, भोला अहीर, छबिलाल,राकेश शिवालय,बन्धनराम धीरहे सहित गणमान्य नागरिक और स्टाफ उपस्थित थे।