Share this News

कोरबा पाली 24 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

नगर पंचायत पाली के पूर्व पार्षद प्रयाग नारायण शांडिल्य और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी को 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा. ये दम्पत्ति 25 जनवरी को रायपुर से विमान से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना होंगे. जहां भारत सरकार मत्स्य विभाग दिल्ली के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.