Share this News

रजकम्मा (पाली) 24 जनवरी 2024(KRB24NEWS):
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट स्कूल रजकम्मा मदनपुर के स्टाफ और छात्रों की उपस्थिति में जनपद सदस्य नीलेश यदु का जन्मदिवस मनाया गया।सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू ने तिलक रोली से यदु जी का स्वागत किया।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने उनके 42 वे जन्मदिवस पर स्वस्थ पारिवारिक जीवन,दीर्घायु एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।प्रधानपाठक प्रभा लकरा ने उन्हें सरल ,सहज और मृदुभाषी बताया।

आत्मीय सम्मान से अभिभूत नीलेश ने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोते हुए कहा कि यह मेरे जीवन का अविस्मरणीय पल है कि गुरुजनों और प्यारे बच्चों के मध्य मैं पहिली बार ऐसा जन्मदिन मना रहा हूं।मैं कृतज्ञ हूँ,शिक्षकों का,और अभिभूत हूँ उनके वृहत एवं दूरगामी सोच का।मधुर संगीत के मध्य केक काटकर सभी उपस्थित जनों ने उन्हें आत्मिक बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार कुमुदिनी राम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कल्पना कुजुर, कमलेश्वरी साहू,भोला अहीर,अर्चना किंडो, योगिता चौहान,नीता खांडे,मनोरमा रात्रे,किरण मरकाम सहित संकुल के अन्य शिक्षक -शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
