Share this News

हरदीबाजार 24 जनवरी 2024(KRB24NEWS)
विकासखण्ड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में प्रत्येक वर्ष कीभाऔति इस वर्ष भी मां भवानी चोढा रानी युवा समिति रामपुर की तरफ से क्रिकेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था क्रिकेट के कार्यक्रम में पंचायत स्तरीय लगभग 30 पंचायत के टीम प्रतिभागी भाग लिए जिसमें सेमीफाइनल ग्राम नवाडीह और देलवाडीह के बीच खेला गया ।

जिसमें देलवाडीह विजय हुआ और फाइनल मैच देलवाड़ीह और ग्राम पंचायत रामपुर के बीच में खेला गया जिसमें रामपुर की टीम 49 रन से विजय हुए ,इस प्रकार रामपुर प्रथम देलवाड़ीह दूसरा और नवाडीह उतरदा तृतीय ईनाम के हकदार बने ,इस कार्यक्रम के आयोजन ग्राम पंचायत रामपुर के क्रिकेट मैदान में रखा गया था और प्रथम इनाम जनपद के सभापति मुकेश जायसवाल के कर कमलों से ₹11,000 नगद राशि एवं शील्ड का इनाम विजेता को प्रथम विजेता को दिया गया इसी तरह द्वितीय विजेता के लिए 7000 एवं शील्ड और तृतीय विजेता के लिए 5000 एवम शील्ड प्रदान किया गया।

क्रमशः रामपुर, ढेलवाड़ीह और नवादीह उतरदा को प्रथम द्वितीय तृतीय ईनाम दिया गया मैन आफ द मैच मैन ऑफ़ द सिरीज, मैडल एवम नगद ईनाम का बौछार किया गया इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के समस्त गणमान्य नागरिक सचिव सरपंच पंच गण एवं मुख्य अतिथि मुकेश जयसवाल के आथित्य में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया सभी दर्शकों को स्वल्पाहार वितरण कर किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश जयसवाल ने कहा कि क्रिकेट का खेल आज गांव – गांव में हो रहा है खेल के माध्यम से भी अपने जीवन के सफलता के मुकाम पर पहुंचा जा सकता है और आगामी समय भी युवाओं के द्वारा इस प्रकार का आयोजन होते है तो हमेशा सहयोग करने की बात कही गई । इस आयोजन में हेतराम नेकी,सचिव राजनारायण धारी,फिरते प्रजापति,राम कोर्राम, श्यामलाल पोर्ते,रमेश,संतोष पोर्ते,निदराम मरकाम,मनोज केंवट,सौतोष यादव,महेंद्र भाई, अर्जुन चौहान,मनोजरकाम सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्राम पंचायत के द्वारा यह आयोजन बहुत ही सफल पूर्वक रहा और इस प्रकार का आयोजन से पूरे युवाओं में ,खिलाड़ियों में एवं ग्रामवासी में हर्ष व्याप्त था ।
