Share this News

रजकम्मा(पाली) 23 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

-स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा मदनपुर में जन्मदिन के अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनके महान संघर्षों के लिए याद किया गया।संस्था के प्रभारी प्राचार्य विनोद जायसवाल ने नेताजी के तैल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कटक में जन्मे,देशभक्ति के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद को छोड़ने वाला यह भारत का सच्चा सपूत था।

कुमुदिनी राम ने युवाजोश से परिपूर्ण नेताजी के प्रसिद्ध नारा तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हे आजादी दूंगा में निहित भाव से विद्यार्थियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया।कल्पना कुजुर ने आजाद हिंद फौज के गठन से द्वितीय विश्व युद्ध मे सुभाषचंद्र बोस की भूमिका को बताया।

छात्र-छात्राओं ने खूनी हस्ताक्षर और नेताजी के तुलादान का सस्वर काव्य पाठ किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार कमलेश्वरी साहू ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में अर्चना किंडो,भोला अहीर,प्रियांशु खांडे,जया यादव,नंदिनी महंत का योगदान रहा।