Share this News

हरदीबाजार 23 जनवरी 2024(KRB24NEWS)
अयोध्या में श्रीराम चंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जहां पूरा देश राममय है,इसी कड़ी में हरदीबाजार भी भगवामय और श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सप्देव मंदिर प्रांगण में श्रीराम भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर खीर पुड़ी प्रसाद का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर कांति (पिंटू)राठौर,विनय चंद्राकर चुलेश्वर राठौर, यशवंत राठौर, व्यास राठौर,यदुराज राठौर,किशोर यादव,तरुण डिक्सेना,संजय राठौर,

विक्की जायसवाल,पिंटू(भांचा)राठौर,निखिल राठौर,रवि राठौर, पप्पू राठौर,शंकर चंद्राकर,जनपद सदस्य अनिल टंडन,दीनू जायसवाल,उमेश वस्त्रकार सहित अन्य राम भक्त उपस्थित थे।

वहीं सराईसिंगार बजरंग चौक बजरंगबली हनुमान मंदिर में मां दुर्गा उत्सव समिति बसस्टैंड हरदीबाजार के तत्वावधान में श्रीराम जी वो हनुमान जी का पूजा अर्चना कर खीर-पुड़ी,बुंदी,केले, प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान अजय दूबे,निलेंद्र राठौर,बजरंग यादव, नरेंद्र अहिर, सुरेंद्र राठौर, भुनेश्वर राठौर,वंशीधर सोनी,प्रदीप पांडेय, आकाश जायसवाल,संजय राठौर,

राजू गुप्ता,यक्ष आदित्य, नवनीत गुप्ता,वीकास कंवर,कानू चरण,अशोक सोनी रमेश राठौर,

चंद्रकांता राठौर,छोटू यादव, जगदीश अग्रवाल,राजाराम राठौर,विनोद उपाध्याय, दुर्गेश डिक्सेना,देवेश शर्मा, महेंद्र राठौर,सोनू प्रजापति,समीर जायसवाल,

रामलाल प्रजापति सहित अन्य उपस्थित । इसी कड़ी में बस स्टैंड हरदीबाजार में नरेश राठौर, कान्हा गुप्ता, द्वारिका (मोना)राठौर,दीपक गुप्ता, नितेश राठौर,आयुष जायसवाल,अशोक सोनी,राजा जायसवाल,

मितेश पटेल, बाबूराम राठौर, जगदीश अग्रवाल,विनोद उपाध्याय, राजाराम राठौर के द्वारा चना प्रसाद का वितरण किया गया जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किये,साथ ही शांतिनगर स्थित स्व.श्रीमती कंचन बाई राठौर की स्मृति में निर्मित शिवमंदिर को तोरण,झंडा से वह प्रांगण को रंगोली बनिकर सजाया गया है साथ ही दीप जलाकर व आतिशबाजी कर श्री रामचन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा स्थापना का उत्साव उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर आगंतुक भक्तों को नारियल,लाईची दाना प्रसाद का वितरण किया वहीं बच्चों के द्वारा भगवान झंडा लेकर जय श्रीराम का जयघोष किया गया । आयोजन में बड़ी संख्या में अन्य श्रीराम भक्तों का विशेष सहयोग रहा ।

इस दौरान हरदीबाजार युवा श्रीराम सेना के तत्वावधान में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो लीलागर नदी तट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से पूजा अर्चना कर भांठापारा,लेंकी चौक, कालेज चौक होकर बस स्टैंड, बजरंगबली हनुमान मंदिर देर रात पहुंची डीजे की धुन व आतिशबाजी के साथ नाच गाते और जय श्रीराम के जायकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को रातभर और भगवामय कर दिया, शोभायात्रा में शामिल युवाओं को जगह जगह चाय नाश्ता व खीर प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन को देखने गांव व आसपास से बड़ी संख्या में महिला -पुरुष व बच्चे पहुंच थे वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद थी ।
