Share this News

कोरबा पाली 23 जनवरी 2024(KRB24NEWS):
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पाली ब्लॉक में भी आज विविध आयोजन हुआ. गांव गांव में भजन कीर्तन और प्रसाद वितरित हुआ. वहीं पाली में दिनभर भंडारा और शाम को 21000 दीपों से शिव मंदिर का तट जगमगा गया.

पाली के शिव मंदिर तट पर और हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, शक्ति दाई मंदिर में,और 22 एकड़ में फैले विशाल नौकोनिया तालाब के चारो ओर 21000 से अधिक दीप प्रज्वलित हुए ,तो उनकी आभा देखने लायक थी.

आज 10:00 बजे हनुमान मंदिर में हवन पूजन और भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ. भाजपा की ओर से एलइडी टीवी पर अयोध्या से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया.

तत्पश्चात भोग भंडारा का आयोजन हुआ. जो देर रात तक चलता रहा. हनुमान मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का कार्यक्रम दिन भर चलता रहा. वही संध्याकाल में 21000 दीप प्रज्वलित किए गए.

शाम को ही शिव मन्दिर चौक मे आयोजित आर्केस्ट्रा में राम भक्ति की धुन पर भक्त नाचते गाते दिखे.

नगर के हर घर में दीपक प्रज्जवलित किए गए. पूरा क्षेत्र रामोत्सव मे डूबा रहा।

