Share this News

दूरस्थ आश्रम-छात्रावासों का किया निरीक्षण
कोरबा पाली/21 जनवरी 2024(KRB24NEWS):
जनपद पंचायत सीईओ भूपेंद्र सोनवानी ने दुरस्त पहाड़ी वनांचल क्षेत्रो के पंचायतों मे हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा आध अधूरे कार्यो को अविलम्ब पूर्ण करने के निर्देश दिए.बालक छात्रावास लाफा, जेमरा में सुविधाओं की जानकारी लेते हुए साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता रख रखाव पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया।

उन्होंने छात्रावास परिसर में बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियॉ, परिसर की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने छात्रावास परिसर, कमरों, मिनी लाइब्रेरी किचन व शौचालय का अवलोकन किया। साथ ही उन्हें खूब मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।छात्रावास में दर्ज बच्चों की संख्या व रिक्त सीटों की जानकारी लेकर बच्चों को शासन द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उन्हें पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया .

सीईओ ने कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए उन्हें अच्छे अंक के लिए पढ़ाई हेतु मार्गदर्शन किया। उन्होंने अधीक्षक को कमजोर छात्रों के लिए सम्बन्धित विषय की अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा। ताकि बोर्ड परीक्षा की उनकी तैयारी समय रहते पूर्ण हो सके।

जिससे वे अपने कैरियर चुनाव के प्रति सजग हो एवं समसामयिक घटनाओं से जागरूक रहे।जेमरा पंचायत अंतर्गत कई वर्ष से निर्माणाधीन अपूर्ण सास्कृतिक मंच को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
