Share this News

कोरबा पाली 20 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में श्री राम उत्सव एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया.जिसमें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह छावड़ा व्यवस्थापक कौशल सिंह राज,शिवकुमार चौहान,अशोक श्रीवास्तव,जयपाल विनायक, श्रीमती मंजू जयसवाल, श्रीमतीआरती साहू,श्रीमती रोशनी चौबे,पत्तल राम यादव ,श्रीकांत यादव ,आदि अभिभावक बंधु भगिनी.प्राचार्य चूड़ामणि साहू एवं समस्त आचार्य एवं भैया बहन की उपस्थिति में नगर में बहुत ही सुंदर ढंग से शोभायात्रा निकाली गई.नगर वासियों द्वारा भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण एवं हनुमान जी का जगह जगह स्वागत किया.पूरा पाली नगर राम मय हो गया है. शोभायात्रा के पश्चात विद्यालय में भैया बहनों द्वारा सुंदर झांकी व नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम बहुत ही मनोहरी एवं आकर्षक रहा . कार्यक्रम का आभार ज्ञापित करते हुए व्यवस्थापक श्री राज द्वारा पूरे विद्यालय परिवार को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आचार्य परिवार एवं भैया बहनों को मंगलमय शुभकामनाएं दी.