Share this News

पाली 20 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

ग्राम मादन में तीन दिवसीय रामायण मानस गान समारोह का आयोजन सभी ग्रामवासियों द्वारा ठाकुरदेव चौक मंच में किया जा रहा है। आयोजन में भगवान श्रीरामचंद्र, माता सीता एवं हनुमान की छाया चित्र स्थापित की गई। मानस गान के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम भगवान की छाया चित्रों की पूजा-अर्चना कर दीप जलाकर मानस गान का शुभारंभ किया। जिसमें सर्वप्रथम अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने को लेकर भगवान रामचंद्र के आदर्शों को अपनाने के साथ ही प्रेम सहयोग एवं सद्भावना के साथ रहने व रामचरित मानस को सुनने व अपने जीवन में उतारने कहा। वक्ताओं ने कहा कि रामायण ही इस कलयुग में एकमात्र भक्ति मार्ग का साधन है। श्रीराम की छवि हर किसी को प्रेरित और प्रभावित करती है। रामायण हमारी प्राचीन परंपरा है। इसे सुनने व कहने से जीवन के कलेश कट जाते हैं। रामायण राम के कथा को बताती है। प्रभु राम जी ने अपने जीवन में जो कृत किए, वह आज भी समाज में अनुकरणीय है।

संत राम पटेल पाली