Share this News

रजकम्मा (पाली) 20 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा मदनपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के मंशा के अनुरूप देश के सभी तीर्थस्थल और मंदिर की स्वच्छता की कड़ी में विद्यालय के निकट शिवमंदिर की साफ सफाई की।

प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू के मार्गदर्शन और व्याख्याता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में छात्रों ने मंदिर से लगे तालाब के घाट की साफ सफाई की।कुमुदिनी राम,कल्पना कुजुर और कमलेश्वरी साहू के संयोजन में छात्राओ ने परिसर में झाड़ू पोछा लगाकर आमजनों के समक्ष स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने रास्ते मे फैले ईट पत्थरो को हटाकर आने जाने के मार्ग को सुलभ बनाया।सफाई अभियान के पश्चात शाला परिसर में स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भोला अहीर,शाला नायक प्रियांशु खांडे,रागनी महंत सहित स्टाफ और छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।