Share this News

कोरबा पाली 20 जनवरी 2024(KRB24NEWS):
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ प्रदेश के सभी सदस्य और पदाधिकारी को निर्देशित किया है कि 500 वर्षों पश्चात अयोध्या में राम जन्म भूमि में रामलाला के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह दीपोत्सव के रूप में मनाने तथा सभी अखबार वितरक अपने-अपने पाठकों को दीपक उत्सव मनाने तथा घरों में दीए जलाकर खुशियां मनाने का निवेदन किया गया है। आज इसी अवसर पर टीपी नगर केंद्र में चंदेला होटल के संचालक पी एस चंदेल के मुख्य अतिथिय में अखबार वितरको ने खुशियां मनाई। प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा व कोरबा जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू जय सिह नेताम लक्ष्मी राठौर रामा, , तपेश्वर राठौर राजकुमार पटेल राय सिंह कंवर, अनिल गिरी कृष्ण कुमार निर्मलकर, , बंटी कश्यप विलसन देव पटेल गोलू देवांगन, , दिलीप यादव, सुनील साहू, दीपक यश नेताम बजरंग ओंकार, राजेश पाल उपस्थित थे।
