Share this News

कोरबा 16 जनवरी 2024 (KRB24NEWS) : दरगा गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। घटना में 74 वर्षीय बुधराम सिंह कंवर गंभीर रूप से बेहोश हो गया। रजगामार चौकी के दरगा में आज सुबह यह घटना हुई। खेत पर काम कर रहे बुधराम पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बचाने के लिए गए तीन किसान भी प्रभावित हुए है। सभी को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
