Share this News

रायपुर10 अगस्त ( KRB24NEWS ) : राजधानी में स्थित महानदी भवन में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आयोजित की गई है। दोपहर 1 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में बैठक होगी।

मंत्रिमंडलीय उप समिति धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति की समीक्षा कर सरकार को सुझाव देगी। बैठक में अगले खरीफ वर्ष की धान खरीदी और कस्टम मिलिंग नीति की भी समीक्षा की जाएगी।

मंत्रिमंडलीय उप समिति की अध्यक्षता खाद्य मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। इस बैठक में परिवहन मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे।