Share this News

कोरबा पाली 15 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

माँ के आंचल में पलकर बच्चा संस्कार,अनुशासन,सभ्यता,के साथ ही जीवन जीने की कला सीखता है।इसी तारतम्य में समग्र शिक्षा कोरबा के निर्देशन में, एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पाली श्री श्यामानन्द साहू के मार्गदर्शन में प्राशा जुनापारा (धौराभाठा)के प्रशिक्षण कक्ष में संकुल स्तरीय अंगना म शिक्षा 3.0प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छाया चित्र की पूजन, वंदना व राजकीय गीत के साथ हुआ।आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते सुनील जायसवाल ने कहा कि हमे अपने छोटे बच्चों का ध्यान माताओं के सहयोग से घर व स्कूल में जिम्मेदारी के साथ रखने से शासन की योजना सफल होंगे ही।

श्री वीरेंद्र जगत सीएसी ने प्रशिक्षण के बारीकी को व उद्देश्यों को शिक्षकों के सहयोग से पूरा करने की बात कही।वहीं एम टी श्रीमती मीना पाटले ने प्रशिक्षण के आधार स्तम्भ की परिकल्पना करते प्रासंगिकता पर गहराई से चर्चा की।विभिन्न गतिविधियों से लैस इस कार्यक्रम में मिट्टी, पत्थर,हार्डबॉर्ड, करेला,मटर,सेमी,सब्जी से गतिविधियां कराई गई,बोरा दौड़,कुर्सी दौड़ से कार्यक्रम रोचक रहा।

आज के प्रशिक्षण में अंगना म शिक्षा 3.0 अन्तर्गत माह जनवरी,फरवरी एवं मार्च के भाषायी एवं गणितीय गतिविधि, पढ़ाई तिहार,अंगना म शिक्षा मेला सपोर्ट कार्ड, वर्णमाला, अक्षर, गिनती, सरल शब्द पढ़ना इत्यादि के विषय मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तार से बताया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के मध्यान्तर में प्रशिक्षार्थियों के द्वारा भोजन ग्रहण किया गया। नियत समय मे कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में संकुल धौराभाठा के समस्त प्राथमिक स्कुलो से अंगना म शिक्षा प्रभारी शिक्षक/श्री राम प्रसाद श्याम,श्री मदन लाल चौबे,श्री प्रेम चंद सोनी शिक्षिकाओं में श्रीमती कुमुदिनी सिंह,श्रीमती उषा साहू,तथा smc अध्यक्षश्रीमती मीना सिन्द्राम,श्रीमती कविता जगत,आदि उपस्थित थे।