Share this News

रायपुर 10 अगस्त ( KRB24NEWS ) : राजधानी के खम्हारडीह थाना पुलिस ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने मासूम के साथ जबरदस्ती की।

वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक मासूम को बहला फुसला कर सूनसान जगह में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

परिजनों के अनुसार डरी सहमी बच्ची ने उसके साथ हुए घटना को बताया। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी ने शिक्षक की पहचान कर गिरफ्तार किया। पुलिस अभी बच्ची का मेडिकल जांच करवा रही है। वहीं आरोपी शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है। खम्हारडीह पुलिस जल्द ही मामले में ​मीडिया को बयान देगी।