Share this News

कोरबा पाली 14 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

नगर पंचायत पाली के काली मंदिर मादन रोड के समीप ओपन चैलेंज डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें पाली आसपास ही नहीं वरन कोरबा और अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक विभिन्न नृत्य शैलियों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया. सीनियर वर्ग में डांस ग्रुप कोरबा और जूनियर में अनमोल ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे. काली मंदिर गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में य़ह आयोजन विगत कई वर्ष से नव वर्ष पर किया जाता है .इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम रहे. कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, कुलदीप मरकाम, अनिल मरावी, कमल दास,पार्षद सोना ताम्रकार, पवन ध्रुव, सावित्री श्रीवास आदि अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही.

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को तरासने के लिए यह एक बेहतरीन मंच है. ऐसे कार्यक्रमों में हमें देश की साँस्कृतिक विरासत व विविध नृत्य विधाओ की झलक मिलती है. अतिथियों ने आयोजन के लिए बधाई देते हुए यथासंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान डांस ग्रुप कोरबा को ₹15000 एवं शील्ड, द्वितीय स्थान पर रहे महाकाल डांस ग्रुप डोंगानाला को ₹10000 नकद एवं शील्ड ,तृतीय स्थान प्राप्त पटेल बॉयज डांस ग्रुप कापूबहरा को ₹7000 नगद एवं शील्ड, चतुर्थ इनाम वीके डांस ग्रुप महासमुंद को ₹5000 नकद एवं शील्ड मिला. जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम अनमोल डांस ग्रुप छाती को 5100 एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार राम जानकी डांस ग्रुप 4100/ एवं शील्ड अंजलि दीवान रायपुर को 3100 रुपए एवं शील्ड ,अदिति ग्रुप सलखा को चतुर्थ पुरस्कार 2100 रुपए व शील्ड प्रदान किया गया. सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी मिला.

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली