Share this News

कोरबा पाली 14 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्साही के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर शाकंभरी भवन डोंगानाला में पर्यावरण की शुद्धि एवं स्वयंसेवकों में अध्यात्म के प्रति भावना जागृत करने की मंशा से गायत्री परिवार डोंगानाला के पुरोहित घनश्याम पटेल, निर्मला पटेल, रामफल पटेल के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोचार ,यज्ञ हवन पूजन कर प्राचार्य जी पी बंजारे के सरंक्षण, प्राचार्य अनीता सिंह बक्साही की अध्यक्षता, पत्रिका खुरसेगा सरपंच ग्राम पंचायत डोंगानाला के मुख्य आतिथ्य ,पी के पाल, पी के वैष्णव के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा, हरिशंकर डिक्सेना की अगवाई जिला संगठक वाई के तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा के निर्देशन, मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

दैनिक शिविर दिनचर्या अनुसार प्रातः जागरण, पीटी, व्यायाम, योगाभ्यास शारीरिक शिक्षक भुवनेश्वर कुमार एवं नारायण कुमार द्वारा कराया एवं सिखाया गया, परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान , नशामुक्ति शपथपत्र, साक्षरता , स्वास्थ्य, मतदाताजागरूकता अभियान चलाकर जनमानस में विविध जन जागरूकता का संदेश दिया,

दैनिक दोपहर गोष्ठी कार्यक्रम में उद्घाटन दिवस को शिविरार्थी परिचय राष्ट्रीय सेवा योजना ऐतिहासिक एवं शिविर का महत्व विषय पर डॉ व्ही एन कश्यप,डॉ अनीता सिंह एवं प्राचार्य जीपी बंजारे, कैरियर मार्गदर्शन प्रश्नोत्तरी, महिला सशक्ति सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के लिए शासकीय योजना डॉ गजेंद्र तिवारी , कीर्ति राम धुर्वे,निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण संतुलित पोषण आहार किशोर स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य के प्रति जन जागरण विषय डॉ एस कश्यप , डॉ जयंत भगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली के टीम द्वारा सताधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए

निशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया, नशा मुक्त समाज के लिए युवा एवं परंपरागत रोगोपचार विशेषज्ञ वक्ता ब्रह्माकुमारी जानकी बहिन ,उदय चौधरी जी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पाली ,श्री रामफल पटेल बैद्य प्रज्ञा संजीवनी पाली द्वारा चलचित्र के माध्यम से प्रदर्शन, साइबर क्राइम यातायात सुरक्षा नियम एवं युवा चरित्र निर्माण व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ वक्ता लखन लाल धीवर व्याख्याता, राकेश पांडेय समाजसेवी, गोविंद राम देवांगन ,सूरज जायसवाल,विकसित भारत के लिए युवा एवं डिजिटल इंडिया कार्यक्रम डॉ प्यारेलाल आदिले जे बी डी महाविद्यालय कटघोरा, हरगोविंद डीक्सेना संचालक नाईस टेक कंप्यूटर पाली एवं संध्याकालीन खेल कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक नारायण कुमार व भुवनेश्वर कुमार द्वारा भाई-भाई कितने ,राम रावण, ऐसे कैसे, शेर बकरी ,आदि खेल छात्रों का मनोरंजन करते हुए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल खेलाया गया, शिविर के दौरान शिवरात्रियों के द्वारा संस्थावार श्रेष्ठ स्वयंसेवक ,स्वयं सेविका का चयन किया गया, जिसमें लाफा से श्रेष्ठ स्वयंसेवक प्रकाश गिर ,श्रेष्ठ स्वयं सेविका रूपा कंवर ,बक्साही से श्रेष्ठ स्वयंसेवक ओमू डिकसेना ,स्वयं सेविका आरती चुनी गई, मंचस्थ अतिथियों के कर कमलों मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, शिविर में शतक शिविरार्थियों ने भाग लिया, समापन अवसर पर व्याख्याता एन के सिद्दीकी, संगीता वस्त्रकार ,सुभाष चंद्र गुप्ता, बद्री प्रसाद यादव ,हीरालाल प्रजापति, हेमलाल बर्मन ,प्रकाश कुमार कश्यप, योगेश चंद्र द्विवेदी ,पूनम कौशिक ,लता ठाकुर ,मोनिका जांगड़े,अनुश्री दुबे, राजेश फ्रैंकलिन, पदमा, राजू लाल चक्रधारी, वीर सिंह कंवर ,उमेश मैत्री, राजकुमार गिरी, कविता पोर्ते ,मीरा,प्रतिभा दिवाकर ,स्मिता सिंह,माधुरी कौशिक आदि की उपस्थिति रहा, व्याख्याता स्मिता सिंह द्वारा बच्चों को जलेबी, प्रकाश वैष्णव द्वारा चॉकलेट, रामफल पटेल परिवार द्वारा भजिया खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया,आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार डोंगानाला की महिला समिति,मोहन दास, नरोत्तम प्रजापति, ललित, संदीप, सुरेंद्र,सूर्य करण, शिक्षक शिव साहू,का सरहनीय योगदान रहा, पर्यावरण के संवर्धन के लिए स्मृति स्वरूप शिविर स्थल प्रांगण पर कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा अशोक का पौधा रोपण किया गया, एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें खीर , पूड़ी,दाल चावल ,सलाद, पापड़ ,परोसा गया,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी लाफा एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी बक्शाही द्वारा किया गया।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली