Share this News

रजकम्मा (पाली)13 जनवरी 2024(KRB24NEWS):
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय रजकम्मा मदनपुर में पूर्व सरपंच सत्यनारायण ध्रुव के मुख्य आतिथ्य एवं प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू की अध्यक्षता मेंआध्यात्मिक गुरु विवेकानंद के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम युवाओ के रोल मॉडल, सनातन के प्रणेता युगपुरुष विवेकानंद के तैल चित्र के समक्ष द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

माँ सरस्वती के आह्वान और स्वागत गीत की गूंज से अतिथि भाव विभोर हुए।वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने विवेकानंद की जीवनी से सदन को अवगत कराते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व को बखूबी समझाया।इट्स आल इन द माइंड थीम अंतर्गत विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा।मुख्य अतिथि ध्रुव ने आज के युवाओं को भविष्य निर्माता कहा।

अध्यक्षीय उद्बोधन में पुष्पक साहू ने युवाओं को नशा से दूर रहने का मशविरा दिया।कुमुदिनी राम ने स्वामी जी के प्रेरक प्रसंग से विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर सतत मेहनत करने की सीख दी।

कल्पना कुजुर ने विवेकानंद को आदर्श शिष्य बतलाते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थियों को भी गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करना चाहिए।तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं बालक बालिकाओं केलिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया।चित्रकला में दीपांजलि प्रथम,यमंक द्वितीय निबंध प्रतियोगिता में शाला नायक प्रियांशु खांडे प्रथम,दीपांजलि द्वितीय भाषण प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम,खगेश द्वितीय ,भूमिका तृतीय कुर्सी दौड़ बालिकावर्ग में जया प्रथम, अनुष्का द्वितीय बालक वर्ग में मनीष प्रथम,सीताराम द्वितीय रहे।अंतिम चरण में सभी छात्र-छात्राओं को तम्बाकू से होने वाली दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए तम्बाकू सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार कुमुदिनी ने व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में भोला अहीर की महती भूमिका रही।
