Share this News

कोरबा पाली 10 जनवरी 2023(KRB24NEWS):

अखिल गोंड समाज महासभा केंद्र जेवरा जिला संभाग बिलासपुर छ. गढ़ पंजीयन क्रमांक 4324 का वार्षिक सम्मेलन दिनांक 27.01.2024 समय प्रातः 11.30 बजे से दिनांक 28.01.2024 समय दोपहर 02.30 बजे तक ( दो दिवसीय) ग्राम रैनपुर (तिवरता) प्रमंडल बांधाखार तहसील हरदीबाजार जिला कोरबा में आयोजित किया गया है।

तिरूमाय जाम बाई श्याम

जिसमें अध्यक्षता तिरुमाय जामबाई श्याम सभापति महोदया विशिष्ट अतिथि गेहसिंह उइके उपसभापति समस्त केंद्रीय पदाधिकारी अथिति समस्त मण्डल प्रमंडल अध्यक्ष, अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता गण होगें। महासभा के केंद्रीय महासचिव तिरु जी. पी. राज जी ने मंडल, प्रमंडल, इकाई ग्राम के सगा समाज मातृ शक्ति, पितृ शक्ति, युवा युवती शक्ति, अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान, व्यापारी, कवि, विचारक सामाजिक जन समुदाय अधिक से अधिक संख्या में उक्त तिथि में उपस्थित होकर सहभागी बने। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोहन सिंह राज, विशाल सिंह को राम, जी एस राजन, कृपाल सिंह मरावी, प्रसाद सिंह मरावी, रामभरोस टेकाम, कृपाल मरकाम, धर्मराज मरकाम, सुमेर सिंह मरावी, समार सिंह आरमोर, प्यारे लाल कोराम, महासिंह टेकाम, कृष्णा मरावी, एवम समस्त पंच सरपंच जनपद गण सहयोग प्रदान कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

विनीत अखिल गोंड समाज महासभा केंद्र जेवरा