Share this News

रजकम्मा(पाली) 9 जनवरी 2024(KRB24NEWS)

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर में निःशुल्क गणवेश वितरण नीलेश यदु जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य, कृष्णा यदु भाजपा मंडल अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य एवं पुष्पक साहू प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियो और स्टाफ के सदस्यों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जया,नंदिनी,श्वेता और कामिनी ने सुरीले आवाज में सरस्वती वंदना का गायन किया।तत्पश्चात शाला नायक प्रियांशु ने बैज पहनाकर अतिथियों का सत्कार किया।आरती ,जयाऔर अनामिका ने स्वागत गीत से अतिथियों का मन मोह लिया।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए यूनिफार्म के महत्व औऱ रखरखाव से छात्र-छात्राओं को रुबरू कराया।कृष्णा यदु ने अपने छात्र जीवन की कठिनाइयों को बताते हुए कहा कि हमारे समय मे पाठ्य पुस्तक, गणवेश और मध्यान्ह भोजन की सुविधा प्राप्त नही थी इन सबके लिए हमे काफी मशक्कत करनी पड़ती है।शासन की भावी योजनाओ के अंतर्गत अब 12 वी तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तक सहित अन्य भावी योजनाओं को विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से जनपद सदस्य नीलेश यदु ने विद्यालयीन स्टाफ की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने , अपने गाँव और माता-पिता के नाम को बुलंदियों तक पहुचाने के लिए पूरे जनपद पंचायत पाली में यह अग्रणी संस्था है।

निःशुल्क गणवेश छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।कुमुदिनी राम,कमलेश्वरी साहू और कल्पना कुजुर और भोला अहीर के सहयोग से अतिथियों ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, ब्लेजर,टाई और मोजा का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू ने व्यक्त किया।