Share this News

कोरबा 9 जनवरी 2024 (KRB24NEWS) : बालकोनगर थाने की रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुढुनारा निवासी महिला की जहर सेवन से उपचार के दौरान आज तडक़े जिला अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुढुनारा निवासी मंगली बाई यादव उम्र 45 पति आत्माराम यादव विगत 7 जनवरी को घरेलू बातों को लेकर आवेश में आने पर जहर का सेवन कर लिया था। उसकी हालत बिगडऩे पर कोरबा जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। यहां दो दिनों तक वह जीवन और मौत से संघर्ष करती रही। अंतत: आज तडक़े उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा कार्रवाई उपरांत पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। इसके अलावा शून्य पर दर्ज की गई मर्ग डायरी को विवेचना के लिए रजगामार चौकी पुलिस को अस्पताल पुलिस द्वारा रेफर किया जा रहा है।