Share this News

कोरबा पाली 7 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
विकास खंड पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत निरधी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतगर्त शासन के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई। शिविर में प्रधानमन्त्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, जल जीवन मिशन योजना प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना, आदि के बारे में हितग्राहियों एवं ग्रामीणजनों को जानकारी दी गई। शिविर मे स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विस विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे ।कार्यक्रम में विद्यार्थीयो द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का वाहन जिसमे डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से संकेत यात्रा के उद्देश्यो को प्रदर्शित किया गया । तथा सभी नागरिको द्वारा विकसित भारत बनाने हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में, मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों ने आपने अनुभव भी साझा किए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा अजजा मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर सिंह जगत, प्रयाग नारायण शांडिल्य,ज्ञानसिंह राजपाल, सरपंच – श्रीमति रानु जगत ,सचिव रामकुमार टेकाम, हरिराम यादव, रामायण कैवर्त, भुवन पाण्डेय, सुरेश निषाद संतोष निषाद, रामस्वरूप भरतयादव शिक्षक उत्तम भास्कर, कमलेश खरसन, विपिन कैवर्त, महिपाल जी श्रीमति उमा नरेश धर्मन, सुकता टेकाम शिक्षकगण पचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
