Share this News

कोरबा 6 जनवरी 2024 (KRB24NEWS) : सारंगढ़ जिले के थाना बिलाईगढ़ के ग्राम चुईया निवासी एक पेंटर की ऊंचाई से पोताई करते वक्त लापरवाही के कारण गिर जाने से उपचार के दौरान कल देर शाम कोरबा जिला अस्पताल में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चुईया जिला सारंगढ़ निवासी गोपाल प्रसाद रात्रे उम्र 50 पिता कनकराम रात्रे कल सुबह पोताई कर रहा था। चूंकि वह लंबे समय से मकान पोताई करने के कारण उसे लोग पेंटर के रूप में भी जानते थे। कल वह एक मकान का ऊंचाई में चढक़र पेंटिंग कर रहा था कि लापरवाही के कारण जमीन पर गिर पड़ा। जिसे गंभीर चोटें आई। इस वजह से उसे उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
