Share this News

कोरबा पाली /5 जनवरी 2023(KRB24NEWS):

भारत सरकार मानव विकास मंत्रालय के युवा कार्य एवं खेल विभाग प्रायोजित व अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबंध इकाई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकसाही के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन शाकंभरी भवन डोंगानाला में किया गया है,

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती पत्रिका खुरसेंगा के मुख्य आतिथ्य ग्राम पंचायत डोंगानाला, प्राचार्य जी पी बंजारे के अध्यक्षता, डॉ श्रीमती अनीता सिंह प्राचार्य बकसाही, श्रीमती ए लकड़ा प्रधान पाठक, श्री एम डी मानिकपुरी प्रधान पाठक, श्रीमती रेणु बाला नेताम प्रधान पाठक डोंगानाला, श्रीमती रमशीर मरावी श्रीमती जान बाई श्रोते

, पंच व्याख्याता पी के वैष्णव , भुवनेश्वर कुमार,नारायण कुमार शारीरिक शिक्षक,बद्री प्रसाद यादव लेखापाल के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा, हरिशंकर डिक्सेना के अगुवाई में, शताधिक स्वयंसेवकों ,गढ़ मान्य नागरिकों, की गरिमा में उपस्थिति में मां भारती ,स्वामी विवेकानंद ,ज्ञान की देवी सरस्वती की तेल चित्र पर दीप प्रज्वलन ,पूजन अर्चन कर अतिथियों के कर कमलों किया गया

,इस अवसर पर प्राचार्य सिंह ने स्वयं सेवकों से आह्वान करते हुए कहा की शिविर दिनचर्या का पालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य एवं उद्देश्य को फलीभूत करने के लिए सतत प्रयास करने एवं घर के बाहर अभावग्रस्त स्थिति में जीवन जीने के लिए सीखने को तैयार रहने को कहा, तो मुख्य अतिथि सरपंच महोदय ने सिविर आयोजन के लिए अपना शुभकामना प्रेषित करते हुए, सहयोग करने का आश्वस्त किया गया,

तो अध्यक्षयीय उद्बोधन में प्राचार्य लाफा ने स्वयं सेवकों से शिविर अवधि के दौरान ऐसा कोई भी कार्य नहीं करने हिदायत देते हुए जिससे संस्था व स्वयंसेवकों का नाम धूमिल हो, बल्कि ऐसा काम करें जिससे स्वयं सेवकों , गांव एवं संस्था का नाम गौरान्वित हो,

इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को सत्यार्थ प्रकाश साहित्य, साल भेंट कर मुख्य, व पुष्प पौधा से विशिष्ठ अतिथि का सम्मान किया एवं परिसर में पौधारोपण हेतु अशोक का पौधा सप्रेम भेंट किया,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी लाफा एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी बकसाही द्वारा किया गया।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली