Share this News

पाली 4 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
विकासखंड पाली में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण इलाकों में जारी शिविरों में शासन की योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविरों में पहुंच रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम दमिया और डोंगानाला में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर स्थल पर मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत ग्रामीणों ने आयुष्मान भारत योजनाओं से प्राप्त कार्ड के बारे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ,प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास प्राप्त उनके जीवन में हुए परिवर्तन सभी ने अपना अनुभव शिविर में उपस्थित लोगों के समक्ष साझा किया शिविर स्थल पर कृषि विभाग द्वारा मृदा प्रशिक्षण का डेमो स्टेशन माध्यम से बताया गया कि ग्रामीण किसान अपने क्षेत्र की मिट्टी का प्रशिक्षण कर उचित मात्रा में खाद एवं बीच का उपयोग कर अच्छी फसल ले सकते हैं कृषकों को सॉयल हेल्थ कार्ड बनाने में के सुझाव दिए जिससे किसान चक्रीय फसल लेने के लिए समय-समय पर खेतों का प्रशिक्षण कर सके ग्राम दमिया और ग्राम डोंगानाला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पूर्व विधायक रामदयाल उईके पालीतानाखार, पूर्व जिला महामंत्री शिव चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल सिंह राज, प्रयाग नारायण शांडिल्य, कीर्ति कश्यप भी शामिल हुए।

इस दौरान यात्रा का संकल्प बताते पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने कहा की केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र में संचालित हर योजनाओं का लाभ दिलाने यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि हर पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले और जीवन खुशहाल हो पाए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल सिंह राज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार गठन के बाद शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे यही केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है।
