Share this News

पाली 1 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
:- ग्राम तिलैहा में स्व: भारत सिंह राज के स्मृति राज्य स्तरीय तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। खिताब खुर्रुपारा ने अपने नाम किया। शनिवार को इस स्पर्धा में फाइनल मुकाबला खेला गया।तिलैहा द्वारा आयोजित फाइनल मुकाबला में जबरदस्त प्रदर्शन किया खिताबी भिड़ंत रात्रि में हुआ इस मौके पर तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार,प्रेम सिंह मरकाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज,प, लैलूंगा,रामेश्वरी विजय बहादुर सिंह जगत जिला पंचायत सदस्य कोरबा,सुनीता दुखीराम केरकेट्टा सरपंच पोलमी,लच्छीराम कोराम, विजय जगत अधीक्षक बालक छात्रावास पाली,जामबाई श्याम सभापति जेवरा महासभा थे।जबकि ब्लॉक कबड्डी संघ कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर दीवान,चेयरमैन चंद्रभवन जगत,रामकुमार मरावी संरक्षक, जोहित यादव,और कॉमेंटेटर बंधन सिंह राज की भूमिका रहें*रोमांचक रहें मुकाबले*तिलैहा में सेमीफाइनल मुकाबला खुर्रुपारा बनाम लिम्हा के बीच खेला गया जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगाया,रोमांचक मोड़ पर दोनों टीम ट्राई में फंसी दोनों टीम को 5 – 5 रेड मिला,जिसमें खुर्रुपारा जीत दर्ज हासिल किया और फाइनल मुकाबला खुर्रुपारा बनाम खैराडुबान के बीच खेला गया जिसमें खुर्रुपारा ने एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल विजेता रहा जिसे प्रथम पुरस्कार 15 हजार व ट्राफी विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के हाथो प्रदान किया गया।द्वितीय पुरस्कार खैराडुबान को 10 हजार व ट्राफी विजय जगत अधीक्षक बालक छात्रावास पाली के हाथों सम्मानित किया गया वही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लिम्हा को 7 हजार व ट्राफी विजय बहादुर के हाथों दिया गया और चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार व ट्राफी जामबाई श्याम हाथों प्रदान किया गयाकार्यक्रम को सफल बनाने में मंगल सिंह,भारत लाल, बृजभान,संजीव मरकाम,नीलकमल राज, कमलकिशोर,परमानंद एवम समस्त ग्रामवासी की महत्वपूर्ण योगदान रहा।*खिलाड़ियों से बेहद उम्मीद*मुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि कबड्डी खेल को आगे बढ़ाने हमारे खिलाड़ियों से बहुत उम्मीद है।हम चाहते की आप आगे बढ़े और राष्टीय स्तर तक जीत का सफर तय करें विजय जगत अधीक्षक बालक छात्रावास पाली ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और सदा अपने भीतर खेल भावना बनाएं रखने की बात कही कबड्डी आयोजन को सराहा और कहा ऐसी प्रतियोगिताये खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करती है।जो कि काफी आवश्यक है।*प्रतिस्पर्धा से निखरता है कौशल: शंकर दीवान*ब्लॉक कबड्डी संघ कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर दीवान ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा ही उसके कौशल में निखार लाती हैं उन्होंने बताया आने वाले दिनों में ब्लॉक केपीएल अलगीडांड में आयोजित किए जाने कि भी जानकारी दिया और कहा युवाओं को आगे बढ़ाने ऐसी खेलकूद के लिए सहयोग करने कहा
सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली
