Share this News

कोरबा पाली 26 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):
नगर पंचायत पाली स्थित द रेडियंट पब्लिक स्कूल में बच्चे रंग बिरंगे और सांताक्लॉस की ड्रेस पहनकर क्रिसमस डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बच्चों का डांस मंत्रमुग्ध कर देने वाला था, एवं बच्चों द्वारा स्पीच देकर ईसा मशीह के जीवन का परिचय दिया गया।

स्टाफ एवं स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं चॉकलेट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।
सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली
