Share this News

कोरबा पाली 26 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे पाली ब्लॉक में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शासन- प्रशासन, पंचायत और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत पाली के अटल चौक पर स्व वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए आयोजित कार्यक्रम मे देश को उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया. साथ ही उपस्थित जनों को सुशासन दिवस पर जारी शपथ सबका साथ, सबका विकास तथा अच्छा शासन ,अच्छा प्रशासन, जनसेवा सर्वोपरि की शपथ और संकल्प दिलाया गया.तत्पश्चात केक काटकर उनके जन्मदिन की खुशियाँ बांटी गई.

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामदयाल उइके, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल सिंह राज, अजय जायसवाल, श्रीमति संजू जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, ज्ञान सिंह राजपाल, शिव चौहान, भैया लाल जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, शंभू सिंह ठाकुर, प्रयाग नारायण सिंह, रामविलास जायसवाल, गुरुदयाल सिंह,हरीश चावडा,पिंटू अग्रवाल,विशाल मोटवानी, पार्षदगण आदि अन्य कार्यकर्ता व नागरिक गण उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार नगर पंचायत के सीएमओ पूर्णेन्दु तिवारी ने किया.जनपद पंचायत पाली अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत में निर्मित अटल चौक में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्व वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और सुशासन का संकल्प लेकर देश उनके योगदान को याद किया गया.

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली