Share this News

कोरबा पाली /19 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):

कृषि विभाग पाली में कृषक संगवारी का मीटिंग रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि नव निर्वाचित विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप सिंह मरकाम और नीलेश राज उपस्थित हुए जिनके बीच कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित आत्मा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले कृषि संगवारी एवम संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जयराम मरावी ब्लॉक सचिव अशोक मरावी कोषाध्यक्ष फिरन दास महंत कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक राम एंव मीडिया प्रभारी सैय्यद अजहर अली बुखारी एवं समस्त कृषि संगवारी उपस्थित हुये ।

ब्लाक अध्यक्ष जयराम मरावी द्वारा विद्यायक जी के समक्ष कृषक संगवारी की समस्याओ को रखा गया जिसमे मुख्य बिन्दु था :(१) लंबित मानदेय(२) पंचायत प्रस्ताव समाप्त करना(३) नियमितीकरण करनाउनसे इन बिंदुओ पर चर्चा परिचर्चा किया गया ।

और साथ मे संगठन द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया विद्यायक तुलेश्वर मरकाम द्वारा पूर्ण रुप से अश्वासन दिया गया एवं कहा गया की आपकी – बातों को सदन मे उठाया जाएगा और आपको समुचित हक दिलाने का भरपूर प्रयास करेगे विद्यायक जी को कृषक संगवारी परिवार दिल से आभार व्यक्त किए.

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली