Share this News

रजकम्मा (पाली)15 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):

केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए देश भर में चल रही विकसित संकल्प यात्रा कल मदनपुर पहुँचेगी।जिसकी स्वागत तैयारी के लिए सी ए सी जीवन सिंह मरकाम ने संकुल स्तरीय बैठक आहूत की।जिसमे शिक्षा विभाग के सभी स्टाफ को प्रातः 10 बजे रजकम्मा बस्ती चौक में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही संकुल के विद्यालयों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की अपील की।कुमुदिनी राम ने अल्प अवधि में ही आत्मानंद हाई स्कूल की छात्राओं को कर्मा नृत्य हेतु प्रेरित कर जमकर अभ्यास कराया।बैठक में व्याख्याता विनोद जायसवाल, पुष्पक साहू,रवि चंद्रा, कमलेश्वरी साहू,अर्चना किंडो,कांति कुर्रे, अनिल कंवर,प्रफुल्ला भगत,कल्पना कुजुर, जैतराम ध्रुव,हिरमन दास महंत उपस्थित थे।