Share this News

कोरबा पाली 13 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):
ब्लॉक के ग्राम पंचायत सैला के शासकीय स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए आंकलन व मूल्यांकन शिविर का सुबह 10.30 बजे से शाम तक सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन आपने दिव्यांग बच्चों को लेकर पहुंचे।

शिविर में डाक्टरों के द्वारा पहुंचे दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन व परीक्षण किया गया।

इसके बाद उपकरण, सहायक सामग्री और दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया किया गया। शिविर में आए लोगो के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

इस शिविर में शिक्षक शिक्षिका स्व सहायता समूह भृत्य आदि उपस्थित कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
